बिजली के तारों में उलझकर बच्चे का हाथ कटकर जमीन पर गिरा

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के मंडपा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे ने लोगों के होश उड़ा दिए। दरअसल गांव में घर के नजदीक से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आने से एक सात वर्षीय बच्चे का हाथ कटकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद बच्चे के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने गंभीर हालत में बच्चे को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
हापुड़ के निडोरी गांव निवासी सात वर्षीय अल्तमश अपनी मां के साथ दनकौर क्षेत्र के मंडपा गांव में अपने मामा के घर आया था। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद वह छत पर खेलने चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि घर की छत के नजदीक से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। पिता नौशाद ने बताया कि खेलते समय उनका बेटा तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के दौरान उसका हाथ कोहनी के पास से कटकर जमीन पर गिर गया। बाद में घायल को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसका हाथ कंधे से अलग करना पड़ा।

बिजली निगम की लापरवाही से हुआ हादसा
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अधिकांश घरों की छत के पास से जर्जर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से लिखित व मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। बिजली निगम के उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण चार दिन के अंतराल में यह दूसरा हादसा है।

चार दिन पहले भी हुआ था हादसा
चार दिन पहले भी सफदर का पांच वर्षीय बेटा अयान लाइन से आ रहे करंट की चपेट में आ गया था। पीड़ित का ग्रेटर नोएडा में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत में सुधार है। लोगों का कहना है कि गांव में लगातार हादसे हो रहे हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के गौतमबुद्ध नगर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के लिए टीम गठित की जा रही है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img