Noida Crime: नोएडा पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल टावर चोर गैंग का सरगना घायल, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल टावर चोर गैंग का सरगना घायल, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बीती देर रात थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल टावर उपकरण चोरी करने वाले गैंग के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को केंट आरओ चौराहे पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। रोकने के इशारे पर वह निम्मी विहार की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पुस्ते की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगने से घायल कर दिया गया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ टोई के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, और बिना नंबर प्लेट की चोरी की बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, विकास उर्फ टोई मोबाइल टावर के कीमती उपकरण चोरी करने वाले गैंग का सरगना है। इस गैंग का एक अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विकास पहले भी कई मामलों में वांछित था और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है। आरोपी विकास पहले भी मोबाइल टावर उपकरण चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों की जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा जॉन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img