Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के RSS वाले बयान पर BJP और कांग्रेस नेताओं ने दागे सवाल

Arvind Kejriwal:
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के RSS वाले बयान पर BJP और कांग्रेस नेताओं ने दागे सवाल

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के RSS वाले बयान पर BJP और कांग्रेस नेताओं ने दागे सवाल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कल जंतर मंतर पर ‘जनता की अदालत में केजरीवाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से पांच सवाल पूछते हुए भाजपा पर निशाना साधा. इसके बाद भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी पलटवार करते हुए उनसे जवाब मांगे हैं. उनके अलावा कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने भी निशाना साधा.

दरअसल, कपिल मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा कि केजरीवाल जी आरएसएस से सवाल बाद में पूछना. पहले अन्ना को जवाब तो दे दो. अन्ना पिता समान हैं उनके सवालों से क्यों भाग रहे हो? जिस जिसको भ्रष्ट कहा उन सबसे गठबंधन कर लिया. अन्ना को आखिर कैसा लगा होगा. बारिश में दिल्ली में 27 लोग डूबकर मर गए, इसका जवाब कौन देगा? एक काम नहीं गिना पाए आप. सवाल मत कीजिए, अब जवाब दीजिए.

वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने वीडियो जारी कर कहा कि ईमानदारी से लेकर ठेकेदारी का सफर करने के बाद केजरीवाल फिर उसी स्थान पर जा बैठे हैं जहां दस साल पहले थे. अन्ना आंदोलन में भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने वाले अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं. शिक्षा की क्रांति की बात करने वाले मुख्यमंत्री 21 साल की उम्र में छात्रों को शराब पीने का अधिकार देते हैं. शराब मंत्री का भी रोम-रोम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *