Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

एक्सप्रेसवे पर वाहन से कुचलकर एक की मौत, तीन घायल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नॉलेज पार्क पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह एक कार जीरो प्वाइंट के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। बताया जा रहा है कि कार चालक सवारी के इंतजार में था। इस दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने कार सवार एक सवारी को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान प्रेम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी के रूप में हुई। हादसे में घायल तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी कार में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस द्वारा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाकर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *