
Arunachal Forest Fire : अरुणाचल में जंगल की आग बुझाने में वायुसेना ने दिखाई तत्परता, 66 हजार लीटर पानी गिराया
नई दिल्ली/ईटानगर, 10 मार्च : अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट क्षेत्र में लगी भीषण जंगल की आग को नियंत्रित करने के लिए भारतीय वायुसेना ने शानदार तत्परता दिखाई। एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर की मदद से वायुसेना ने आग पर तेजी और सटीकता के साथ कार्रवाई की, जिससे आस-पास के गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों को गंभीर नुकसान से बचाया जा सका।
अधिकारियों के अनुसार वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने मेबो और सिगार क्षेत्रों में कई उड़ानें भरकर आग पर कुल 66,000 लीटर पानी डाला। इस सटीक और समय पर की गई कार्रवाई ने जंगल की आग को फैलने से रोका और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। हेलीकॉप्टर की मदद से की गई यह ड्रॉपिंग ऑपरेशन क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की क्षमता और वायुसेना की तत्परता को दर्शाता है।
स्थानीय प्रशासन और लोग भी वायुसेना के इस प्रयास की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय पर और प्रभावी कार्रवाई ने न केवल प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों की रक्षा की बल्कि आसपास के निवासियों को संभावित खतरे से भी बचाया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की आपातकालीन स्थिति में वायुसेना की तत्परता और तकनीकी क्षमता देश के आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जंगल की आग जैसी घटनाओं में तेज़ और सुविचारित प्रतिक्रिया से नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना की यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों के लिए एक मिसाल बनी है।





