Achchi Mansik Sehat: अच्छी मानसिक सेहत के लिए स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, सिर्फ 72 घंटे में दिखे सकारात्मक असर

Achchi Mansik Sehat : अच्छी मानसिक सेहत के लिए स्मार्टफोन से बनाएं दूरी, सिर्फ 72 घंटे में दिखे सकारात्मक असर

नई दिल्ली, 10 मार्च : लगातार स्मार्टफोन के इस्तेमाल से लोगों में ध्यान भटकने, नींद की समस्या और मानसिक थकान जैसी परेशानियां बढ़ रही हैं, जिसे विशेषज्ञ ‘फोन फॉग’ के नाम से जानते हैं। हाल ही में 2025 में प्रकाशित एक अध्ययन में यह सामने आया है कि केवल 72 घंटे के लिए स्मार्टफोन के सीमित उपयोग से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।

कंप्यूटर्स इन ह्यूमन बिहेवियर जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में इहबास के प्रोफेसर और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि शोधकर्ताओं ने युवाओं से कहा कि वे तीन दिनों तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल केवल जरूरी कॉल या छोटे संदेश तक सीमित रखें। इसके पहले और बाद में युवाओं के मस्तिष्क की कार्यप्रणाली का फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एफएमआरआई) के माध्यम से परीक्षण किया गया।

शोध के नतीजों में पाया गया कि तीन दिन स्मार्टफोन सीमित उपयोग के बाद मस्तिष्क के रिवार्ड सेंटर की प्रतिक्रिया कम हो गई, जो सामान्यतः लत और आदत को मजबूत करने में भूमिका निभाता है। वहीं ध्यान और आत्म-नियंत्रण से जुड़े मस्तिष्क क्षेत्रों की सक्रियता बढ़ी, जिससे यह साबित होता है कि डिजिटल उत्तेजना कम करने से दिमाग बेहतर फोकस और संतुलन हासिल कर सकता है। विशेषज्ञों ने इसे डिजिटल डिटॉक्स का महत्व बताया।

डिजिटल डिटॉक्स के लिए विशेषज्ञ कुछ आसान कदम सुझा रहे हैं। जैसे भोजन के समय फोन को दूर रखना, रात में फोन को बेडरूम से बाहर रखना और दिन में कुछ घंटे स्क्रीन से दूर रहना। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य और मार्गदर्शन के लिए टेली मानस 14416 जैसी सेवाओं का उपयोग भी किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार इन छोटे उपायों को अपनाकर लोग स्मार्टफोन की लत और डिजिटल थकान को कम कर सकते हैं, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं और ध्यान व फोकस को बेहतर बना सकते हैं। इस तरह स्मार्टफोन से दूरी बनाना न केवल दिमाग को आराम देता है बल्कि जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img