अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने सूरजपुर की मस्जिद में पढ़ी नमाज

अमर सैनी

नोएडा। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को सूरजपुर कस्बे की मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा की। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ी मस्जिद पहुंचे थे। खिलाड़ियों के नमाज पढ़ने तक सुरक्षा चाक चौबंद रही। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को मस्जिद में अंदर आने की अनुमति नहीं दी गई। मस्जिद के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच प्रस्तावित है। अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट मैच के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंच चुकी है। अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन से मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी। इस दौरान पुलिस की तरफ से अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ियों के लिए सूरजपुर कस्बे की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी शुक्रवार की दोपहर करीब 1:15 बजे होटल से बस के जरिए मस्जिद पहुंचे और नमाज अदा की। इस बीच पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों ने मस्जिद में नमाज पढ़ी और वापस अपने होटल पहुंचे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img