Delhi Jal Board Scam: पानी का कनेक्शन कटने का डर दिखाकर 3.39 लाख की साइबर ठगी

 Delhi Jal Board Scam: पानी का कनेक्शन कटने का डर दिखाकर 3.39 लाख की साइबर ठगी

नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर जालसाजों ने दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी बनकर 3.39 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर पीड़ित को झांसे में लिया और रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड करवाकर मोबाइल फोन हैक कर लिया। मामले में सेक्टर-126 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित वीरेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को बताया कि 2 मई को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें खुद को दिल्ली जल बोर्ड से जुड़ा बताया गया था। मैसेज में कहा गया कि पानी के मीटर की रीडिंग तुरंत अपडेट करनी होगी, अन्यथा पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया।

जब वीरेंद्र ने दिए गए नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी बताया। आरोपी ने मीटर अपडेट करने के नाम पर मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया। आरोप है कि एप इंस्टॉल होते ही जालसाजों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन शुरू हो गए।

साइबर ठगों ने आईसीआईसीआई बैंक खाते से करीब 65 हजार रुपये निकाल लिए, जबकि क्रेडिट कार्ड के जरिए लगभग 2.74 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग फ्लिपकार्ट पर कर दी। इसके अलावा कई अन्य ट्रांजेक्शन की भी कोशिश की गई। लगातार मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क कर अपना खाता और कार्ड ब्लॉक कराया।

पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर सेक्टर-126 थाना पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साइबर जालसाजों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड न करें और बिजली, पानी या बैंकिंग सेवाओं के नाम पर आने वाले कॉल व मैसेज से सतर्क रहें।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img