Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

स्पोर्ट्स बाइक सवार लुटेरे दबोचे

सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर शहर में चेन और मोबाइल लूट की सिलसिलेवार वारदात करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया
स्पोर्ट्स बाइक सवार लुटेरे दबोचे

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर शहर में चेन और मोबाइल लूट की सिलसिलेवार वारदात करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक बदमाश चोरी और लूट के सामान की बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाशों के पास से केटीएम बाइक, लूट और चोरी के तीन मोबाइल, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र के मुताबिक सेक्टर-24 थाने की टीम शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान केटीएम स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर तीन युवक उधर से गुजरे। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तीनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक को तेजी से भगा दिया। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों युवकों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों चेन और मोबाइल लूट के लिए कुख्यात केटीएम गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। एडिशनल डीसीपी के अनुसार पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम दिल्ली निवासी 21 वर्षीय शिवम कालू, अनिकेत गुप्ता और गौतम बताया। तीनों ने यह भी बताया कि बीते दिनों उन्होंने सेक्टर-100 में खरीदारी कर रहे व्यक्ति के गले से सोने की चेन लूटी थी। इसके अलावा उनके द्वारा मोरना समेत अन्य जगहों पर भी लूट की वारदात की गई। चोरी और लूट के सामान को बदमाशों ने सेक्टर-42 के जंगल में बैग में छिपाया हुआ था। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई में जब टीम सामान की बरामदगी के लिए गई तो मौका पाकर आरोपी गौतम ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से चलाई गई एक गोली आरोपी गौतम के पैर में लगी। बैग में चार हजार रुपये की नगदी, तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल और तमंचा समेत अन्य सामान बरामद हुआ। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *