All India Police T20: ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट दिल्ली और अंडमान निकोबार सेमीफाइनल में पहुँचीं

All India Police T20: ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट दिल्ली और अंडमान निकोबार सेमीफाइनल में पहुँचीं
नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स परिसर में जारी ऑल इंडिया पुलिस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली पुलिस और अंडमान निकोबार की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दिन दो मैच खेले गए।
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अंडमान निकोबार की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाए। दामोदर पिल्लई ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। जवाब में दिल्ली पुलिस ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर 150 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की। विकेटकीपर बल्लेबाज मंजीत ने 91 और सुनील सहवाग ने नाबाद 22 रन बनाए। 33 गेंदों में 91 रन बनाने के लिए मंजीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुडुचेरी पुलिस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। सेलवम ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। गेंदबाज हरीश मावला ने 4 विकेट लिए। जवाब में आरपीएफ टीम ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर 179 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की। हरीश मावला ने 52 गेंदों में 80 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को खेले जाएंगे। इसमें महाराष्ट्र पुलिस बनाम एसएसबी और गुजरात पुलिस बनाम पश्चिम बंगाल पुलिस आमने-सामने होंगी।
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे




