दिल्ली

AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में 900 से ज्यादा मरीजों को मिला फ्री रोबोटिक सर्जरी का लाभ, पित्ताशय से कैंसर तक सुविधा

AIIMS Delhi: एम्स दिल्ली में 900 से ज्यादा मरीजों को मिला फ्री रोबोटिक सर्जरी का लाभ, पित्ताशय से कैंसर तक सुविधा

नई दिल्ली: देश में आम लोगों को निशुल्क रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने वाले प्रतिष्ठित संस्थान एम्स दिल्ली ने पिछले एक साल में 900 से ज्यादा मरीजों का सफल इलाज कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एम्स के सर्जरी विभाग ने नवम्बर पिछले साल से अब तक लगभग 1000 मरीजों की रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है।

इन सर्जरी में पित्ताशय, हर्निया, थायराइड, आंत का कैंसर, बेरियाट्रिक सर्जरी, एड्रेनल, पैराथायरॉइड, किडनी ट्रांसप्लांट और पैंक्रियाटिक एयर पिट की नली की सर्जरी शामिल हैं। यानी वह सुविधा, जो पहले केवल निजी अस्पतालों में महंगे शुल्क पर उपलब्ध थी, अब एम्स दिल्ली में गरीब और आम लोगों के लिए पूरी तरह मुफ्त दी जा रही है।

सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील चुंबर ने बताया कि एम्स में मुख्य रूप से ‘दा विंची’ सर्जिकल रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे एडवांस ट्रेनिंग और प्रैक्टिस के लिए भी स्थापित किया गया है। इसके अलावा मेडट्रॉनिक का रोबोटिक ट्रेनर ह्यूगो भी उपलब्ध है, जो सर्जनों को उच्च गुणवत्ता वाली ट्रेनिंग देता है। इससे पहले सर्जनों को इस स्तर की ट्रेनिंग के लिए यूरोप या अमेरिका जाना पड़ता था।

वरिष्ठ सर्जन डॉ. पियूष रंजन के अनुसार रोबोटिक सर्जरी के कई लाभ हैं। सर्जरी के दौरान बड़े चीरे नहीं लगते, बल्कि छोटे चीरों से ही उपचार संभव होता है। थ्री-डी विज़ुअल से सर्जरी अधिक सटीक होती है, रक्तस्राव कम होता है, जख्म छोटा होता है और शरीर पर निशान कम पड़ते हैं। मरीज जल्दी ठीक होता है और सर्जरी के कुछ ही समय बाद काम पर लौट सकता है, जबकि पारंपरिक सर्जरी के बाद लंबा समय आराम करना पड़ता है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम होता है।

एम्स दिल्ली की यह पहल देश में रोबोटिक सर्जरी को आम लोगों तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवा में आधुनिक तकनीक का लाभ देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players