उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ट्रेन हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया आत्महत्या का आरोप

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में जीएस रेलवे फाटक के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजियाबाद से हापुड़ जा रही सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अशोक नगर निवासी अर्जुन (45) पुत्र डालचंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय अर्जुन रेलवे ट्रैक पर मौजूद था, जब ट्रेन वहां पहुंची तो वह उसकी चपेट में आ गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर को पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव अशोक नगर पहुंचा, तो परिजनों में रोष फैल गया। उन्होंने एक स्थानीय व्यापारी पर अर्जुन को उत्पीड़न कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।

परिजनों ने शव को रास्ते पर रखकर स्थानीय लोगों के साथ हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर सीओ अनिता चौहान और कोतवाली प्रभारी श्योपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे परिजनों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img