Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Agra: आगरा साइबर थाना पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Agra
Agra: आगरा साइबर थाना पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार |

Agra: आगरा साइबर थाना पुलिस ने किया डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

आगरा के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को साइबर के जरिए ठगता था। जिन्होंने ईडी सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर करीब चार करोड़ की ठगी की है। पुलिस गिरोह के सरगना सोहेल अकरम सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित फर्जी दस्तावेजों द्वारा बैंक में खाते खोलकर सिम कार्ड के माध्यम से लोगो को ठगी का शिकार बनाते थे। आगरा पुलिस ने बीते गुरुवार को डिजिटल अरेस्ट करने वाले शातिरो का भंडाफोड़ कर दिया। पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार टॉप यूनिवर्सिटी चेन्नई से इंजीनियरिंग में टॉपर था गैंग का मास्टर माइंड सोहेल अकरम समेत राजा रफीक, दानिश, कादिर को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना दिल्ली और गुरुग्राम में कंपनी खोलकर साइबर ठगी का गैंग संचालित कर फर्जी दस्तावेजों से खुले बैंक खातों और सिम कार्ड के माध्यम से लोगो से ठगी करते थे।

पुलिस के अनुसार बीते माह आगरा के नईम मिर्जा को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख रु की वसूली की थी वही अन्य आरोपी दिल्ली,बागपत और असम के हैं जिन्होंने तीन माह में करीब चार करोड़ रूपए की वसूली कर लोगो को ठगी का शिकार बनाया है। पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग ट्रांसफर केस में फंसाने के नाम पर ठगी की थी।पीड़ित की शिकायत के बाद आगरा के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस द्वारा छानबीन में जानकारी प्राप्त हुई कि दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपियों को छह बार जेल भेजा जा चुका है। डीसीपी सिटी ने साइबर थाना पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *