प्रशासनिक सचिव धान और बाजरा खरीद व्यवस्था की व्यक्तिगत तौर पर करें निगरानी: मुख्य सचिव

प्रशासनिक सचिव धान और बाजरा खरीद व्यवस्था की व्यक्तिगत तौर पर करें निगरानी: मुख्य सचिव

रिपोर्ट: कोमल रमोला

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर-हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने सभी प्रशासनिक सचिवों को राज्य की मंडियों में धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सचिव कल मंडियों का दौरा करें ताकि सुचारू खरीद के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें।

डॉ. प्रसाद आज यहां मंडलायुक्तों और उपायुक्तों के साथ खरीफ फसलों की खरीद, पराली जलाने और पटाखों की बिक्री और उपयोग के संबंध में एक वर्चुअल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी मंडियों में खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि तौल मशीनों, नमी मापने वाले उपकरणों, ढुलाई और भंडारण जैसी आवश्यक सुविधाओं की समुचित उपलब्धता हो। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों से बातचीत करके खरीद प्रक्रिया के बारे में उनकी चिंता का समाधान किया जाए। उन्होंने उपायुक्तों को निदेश दिए कि मंडियों में पहले से मौजूद धान के उठान में तेजी लाई जाए, क्योंकि आगामी सप्ताह में आवक बढ़ने की उम्मीद है।

मुख्य सचिव ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से सम्पन्न करने में सभी उपायुक्तों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के सराहनीय प्रयासों के लिए उन्हें बधाई भी दी।

डॉ. प्रसाद ने पराली जलाने की समस्या और वायु गुणवत्ता पर इसके प्रभाव को देखते हुए, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को प्रदेश

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img