Delhi: दिल्ली में गंदे पानी से परेशान जनता का फूटा गुस्सा, पानी की जांच करने पहुंची सांसद स्वाति मालीवाल

Delhi: दिल्ली में गंदे पानी से परेशान जनता का फूटा गुस्सा, पानी की जांच करने पहुंची सांसद स्वाति मालीवाल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में लगातार गंदे पानी की समस्या से परेशान जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। कुंडली विधानसभा क्षेत्र में बार-बार शिकायतों के बावजूद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका। स्थानीय विधायक द्वारा समस्या अनदेखी किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता जितेंद्र से संपर्क किया। जितेंद्र ने कुछ स्थानीय निवासियों के साथ गंदे पानी की बोतल लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक के दफ्तर पहुंचकर विरोध जताया।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही साफ पानी की व्यवस्था नहीं हुई, तो जनता इसका जवाब देगी। दूसरी ओर, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी कुछ क्षेत्रों में जाकर पानी की जांच की। उनकी जांच में भी यह बात सामने आई कि दिल्ली जल बोर्ड का पानी बेहद गंदा और काला है। आक्रोशित निवासियों ने कुंडली विधायक के घर के बाहर गंदे पानी की बोतलें फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img