Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में युवती की सर कटी लाश मिलने से सनसनी, 6 से 7 दिन पुरानी लग रही लाश

Faridabad Crime: फरीदाबाद में युवती की सर कटी लाश मिलने से सनसनी, 6 से 7 दिन पुरानी लग रही लाश

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के मवई गांव इलाके में एक युवती की सर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। मृतका की उम्र लगभग 25-30 वर्ष आंकी जा रही है और शव बुरी तरह सड़-गल चुका है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या 6 से 7 दिन पहले की गई होगी।

पुलिस के मुताबिक, युवती के शव को किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद बोरे में भरकर यहां फेंका गया है। शव की हालत बेहद भयावह है—वह अर्धनग्न अवस्था में मिला, हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसे पहले बोरे में रखकर फिर एक बैग में पैक किया गया था। लाश नहर किनारे फेंकी गई थी, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस आसपास के सभी इलाकों की पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसी थाने में किसी युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है या नहीं। फिलहाल पुलिस इस अज्ञात युवती की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही इस जघन्य अपराध के पीछे की सच्चाई सामने आने की संभावना है।

………………

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें