आरडब्ल्यूए बनाएगी ब्लड ग्रुप का डाटा बैंक

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-34 बी-3 अरावली अपार्टमेंट की आम सभा की बैठक रविवार को हुई। बैठक में सोसायटी में कराए गए विकास कार्यों पर चर्चा की गई और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही सोसायटी के सभी लोगों ने ब्लड ग्रुप का डाटा बैंक तैयार करने का निर्णय लिया, ताकि लोग आसानी से एक-दूसरे से संपर्क कर सकें और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद कर सकें।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कई बार लोग गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं और उन्हें रक्त की जरूरत होती है। सोसायटी के किसी सदस्य का ब्लड ग्रुप एक होने पर भी जानकारी के अभाव में सही समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसी समस्याओं को देखते हुए ब्लड ग्रुप का डाटा तैयार करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अपार्टमेंट में कराए गए सभी विकास कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आगामी कार्ययोजना के तहत पार्किंग स्थल बनाने, वाहन स्टीकर जारी करने, कॉमन एरिया विकसित करने आदि कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए महासचिव प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद्मा नायडू, कोषाध्यक्ष आरपी प्रजापति, संयुक्त कोषाध्यक्ष आरपी वर्मा, संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव, सविता केदार, कुलदीप सिंह, अजय रस्तोगी, आरपी सिंह, रणधीर कुमार, ज्योत्सनामयी आचार्य, सुरेश बन्ने व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img