Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Dowry Case: कार और नकदी की मांग को लेकर दो सगी बहनों से मारपीट, सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Noida NCR News in Hindi

Noida Dowry Case: कार और नकदी की मांग को लेकर दो सगी बहनों से मारपीट, सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

नोएडा। दहेज में 10 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग पूरी न होने पर दो सगी विवाहित बहनों के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िताओं की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बागपत जिले के घिटोरा गांव निवासी मोनिका और सोनम की शादी 14 फरवरी 2024 को दादरी कोतवाली क्षेत्र के चिटहेरा गांव निवासी अक्षय भाटी और अभिषेक भाटी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान पीड़िताओं के पिता ने अपनी क्षमता से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ।

पीड़िताओं का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये नकद और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर दोनों बहनों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

शिकायत के अनुसार 8 मार्च को दोनों विवाहिताओं के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया था, लेकिन आरोप है कि बाद में फिर से मारपीट और उत्पीड़न किया गया।

इसके बाद पीड़िताओं ने दादरी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अक्षय भाटी, अभिषेक भाटी, उर्मिला देवी, सतवीर भाटी, सपना भाटी, करण खारी और निशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें