वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विभिन्न यूनियनों के साथ उनकी मांगों पर बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विभिन्न यूनियनों के साथ उनकी मांगों पर बैठकें

चंडीगढ़, 7 जनवरी:

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज ‘पावरकॉम और ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन,’ ‘कंप्यूटर अध्यापक भूख हड़ताल संघर्ष समिति,’ ‘कंप्यूटर अध्यापक यूनियन,’ ‘बेरोजगार साझा मोर्चा,’ और ‘भारत नेत्रहीण सेवक समाज’ के साथ बैठकें करके उनकी पंजाब सरकार से संबंधित मांगों और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए।

भारत नेत्रहीण सेवक समाज के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में नेत्रहीणों के लिए एक नया स्कूल खोलने और जमालपुर, लुधियाना स्थित स्कूल में स्टाफ की संख्या बढ़ाने और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के संबंध में अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में रिपोर्ट तैयार कर वित्त विभाग को भेजी जाए ताकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में आवश्यक प्रबंध किए जा सकें।

पावरकॉम और ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन के साथ बैठक में यूनियन ने पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत कर्मचारियों की समस्याएं और मांगें साझा कीं। वित्त मंत्री ने बिजली विभाग को यूनियन के साथ बैठक करके उनकी वैध मांगों के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की बैठक के परिणामों के आधार पर मामले को कैबिनेट उपसमिति की अगली बैठक में विचाराधीन रखा जाएगा ताकि यूनियन की प्रमुख मांगों का शीघ्र समाधान किया जा सके।

कंप्यूटर अध्यापक भूख हड़ताल संघर्ष समिति और कंप्यूटर अध्यापक यूनियन के साथ बैठक में वित्त मंत्री ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी महंगाई भत्ते से संबंधित मांग पर वित्त विभाग गंभीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की अन्य जायज मांगों पर भी विचार किया जा रहा है।

बेरोजगार साझा मोर्चा ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने और भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट देने की मांगें उठाईं गई। वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि मोर्चे की मांगों की वैधता पर कानूनी विशेषज्ञों और मोर्चे के नेताओं की उपस्थिति में बैठक की जाए ताकि इन मांगों का कानूनी समाधान निकाला जा सके।

आज की बैठकों में पावरकॉम और ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन से प्रांत प्रधान बलिहार सिंह, राज्य सहायक सचिव टेक चंद, दफ्तर सचिव शेर सिंह; कंप्यूटर अध्यापक भूख हड़ताल संघर्ष समिति से परमवीर सिंह और प्रदीप कुमार; कंप्यूटर अध्यापक यूनियन से प्रांत प्रधान गुरविंदर सिंह, मीत प्रधान अनिल एरी, जनरल सचिव हरप्रीत सिंह, रबी मनन; बेरोजगार साझा मोर्चा से जसवंत सिंह घुबाया, रमन कुमार मलोट और सुखविंदर सिंह ढिल्लवां; नेत्रहीन के मुद्दे उठाने के लिए भारत नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड के जनरल सचिव बलविंदर सिंह और जनरल सचिव गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img