Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

आईपीएस समेत 18 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्यों

आईपीएस समेत 18 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, जानिए क्यों
गौतमबुद्ध नगर में तैनात एक आईपीएस अफसर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उसके साथ 18 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ।

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में तैनात एक आईपीएस अफसर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उसके साथ 18 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ। दरअसल, गाजीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद नंदगंज पुलिस ने चंदौली के तत्कालीन एसपी अमित कुमार (वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में तैनात) समेत 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण और फर्जी मुकदमे में फंसाने का मामला दर्ज किया।

यह कार्रवाई सिपाही अनिल कुमार सिंह के अपहरण और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने के मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार अनिल कुमार सिंह ने वर्ष 2022 में मुगलसराय पुलिस द्वारा जनता से अवैध वसूली के बारे में खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पुलिस प्रतिमाह साढ़े 12 लाख रुपये वसूल रही थी। उनके इस खुलासे के बाद डीआईजी विजिलेंस द्वारा जांच की गई और आरोप सही पाए गए। जिसके बाद तत्कालीन एसपी अमित कुमार ने अनिल कुमार सिंह को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अनिल कुमार सिंह को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची गई। दो साल पहले जब वह अपनी ससुराल में थे। उस रात के समय सादे वेश में आए पुलिसकर्मियों ने उन्हें अगवा कर लिया और बबुरी थाने में ले जाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश की। हालांकि, अनिल की बेटी ने 112 डायल पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिससे उनका जीवन बच गया।

इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मामले में चंदौली के तत्कालीन एसपी अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें राजीव कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव, आनंद कुमार गोंड़, राणा प्रताप सिंह, अमित सिंह, भुल्लन यादव, देवेंद्र कुमार सरोज, नीरज कुमार मिश्र, सत्येंद्र विक्रम सिंह, अंकित सिंह, गौरव सिंह, रोहित कुमार, मनोज कुमार, आनंद सिंह और अजीत कुमार शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें