उत्तर प्रदेश

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के सस्पेंड सिपाही ने ही की थी ठेकेदार की हत्या, SP जेवर का बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के सस्पेंड सिपाही ने ही की थी ठेकेदार की हत्या, SP जेवर का बड़ा खुलासा

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस और स्वाट टीम ने फ्लैट खरीदने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक निलंबित कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्त प्रवीण को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एलजी गोल चक्कर से शारदा गोल चक्कर के बीच टी-सीरीज की खाली पड़ी जमीन की झाड़ियों से गुमशुदा अंकुश शर्मा का शव भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त प्रवीण साल 2004 में दिल्ली पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुआ था और अभी बीते कई महीनों से निलंबित चल रहा था। प्रवीण ने ब्रोकर संचित के माध्यम से एक फ्लैट खरीदने के लिए सम्पर्क किया, जिस पर ब्रोकर ने उसकी मुलाकात अंकुश शर्मा से करवाई थी। 20 फरवरी को मुलाकात में मामला 1 करोड़ 18 लाख रुपए में तय हुआ था, जिसमें 88 लाख रुपए ‘ए’ पेमेंट और 30 लाख रुपये कैश ‘बी’ पेमेंट में देना तय हुआ था।
प्रवीण ने 51,000 रुपए टोकन मनी के रूप में अंकुश शर्मा के खाते में ऑनलाइन ट्रान्सफर कर दिए। उसके बाद उसने एक बार पांच लाख और फिर दो लाख रुपये 14 मार्च को अंकुश के खाते में ट्रांसफर किए और एक एग्रीमेंट दोनों ने साइन कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को टीएम प्रोसेस शुरू हुआ और 10 मई को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से टीएम लेटर प्राप्त हो गया। उसके बाद अंकुश कनाडा चला गया। जिस कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जुलाई के प्रथम सप्ताह में अंकुश कनाडा से वापस आया और अपने फ्लैट की एग्रीमेंट से ज्यादा 20 लाख रुपए की डिमांड की तो प्रवीण ने मना कर दिया। टीएम की डेट एक्सपायर होने वाली थी जिस कारण प्रवीण परेशान था। उधर अंकुश भी बार- बार पैसों की डिमांड कर रहा था। दोनों के बीच 5 अगस्त को 11 लाख रुपए और देने का मामला तय हुआ। लेकिन प्रवीण के पास पैसे नहीं थे।
इसके बाद प्रवीण ने अंकुश को मारने की योजना बनाई और उसको पैसे देने के नाम पर 9 अगस्त को बुलाया। प्रवीन ने अंकुश की लस्सी में बेहोशी की गोलियां मिला दीं। अंकुश के बेहोश होने पर प्रवीण ने उसके सिर पर हथौड़े से कई वार कर उसे मार दिया और शव को छिपा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players