नई दिल्ली: वर्तमान कोरोना संक्रमण के लिए ओमिक्रोन के 4 पुराने वेरिएंट जिम्मेदार : राजीव बहल

नई दिल्ली, 27 मई : देश के कुछ भागों में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। लेकिन संक्रमण के ज्यादातर मामले हल्के लक्षणों वाले हैं और मरीज अस्पताल में भर्ती हुए बिना घर पर ठीक हो रहे हैं। वहीं, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में सामने आए संक्रमण के मामले भी हल्के लक्षणों वाले पाए जा रहे हैं।

इस संबंध में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने सोमवार को बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत में कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा पाए जा रहे हैं। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी कुछ मामले आए हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण से घबराने की जरुरत नहीं है। यह घातक नहीं है। डॉ. बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से कोरोना संक्रमण के नमूनों को एकत्र करके जीनोम सीक्वेंसिंग की गई है। इस जांच से सामने आया है कि यह ओमिक्रोन के ही पुराने वेरिएंट हैं जिनमें एलएफ- 7, एक्सएफ -जी, जेएन-1 और एनबी 1.8.1 शामिल हैं।

डॉ. बहल ने कहा, देश के अन्य क्षेत्रों से प्राप्त नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। जल्द ही उनका परिणाम सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा, कोविड-19 की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार सतर्क है और संक्रमण के मामलों पर लगातार नजर रख रही है। परीक्षण जारी है, विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए जिनमें श्वसन रोग, इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण और गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण हैं। इस संबंध में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। विशेषकर गर्भवती महिलाएं, बच्चे और कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग अतिरिक्त सतर्कता बरतें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहने और अनावश्यक बातचीत से बचें।

वायरस प्रकोप का आकलन
डॉ बहल ने कहा, किसी भी वायरस के प्रकोप का आकलन करने के लिए तीन बातों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। पहला वायरस की प्रसार क्षमता कितनी है। दूसरा, यह इम्युनिटी (प्राकृतिक या वैक्सीन से प्राप्त) को कितना प्रभावित कर रहा है। तीसरा, इसकी गंभीरता या घातकता कितनी है पहले से ज्यादा है या कम है।

नई वैक्सीन बनाने में सक्षम
कोरोना के नए वायरस और वेरिएंट को लेकर डॉ. राजीव बहल ने कहा, हमारे पास कोरोना के किसी भी वायरस की वैक्सीन बनाने की क्षमता है। वैक्सीन विकसित करने का प्लेटफॉर्म तैयार है। हमारे वैज्ञानिक कोई भी वैक्सीन जल्द बना सकने में सक्षम है। भगवान न करें, अगर कोई नया वायरस आता है तो इस बार पहले की तरह वक्त नहीं लगेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img