Kadkarduma Cow Death: दिल्ली के कड़कड़डूमा में बिजली का करंट लगने से तीन गायों की मौत, जांच शुरू

Kadkarduma Cow Death: दिल्ली के कड़कड़डूमा में बिजली का करंट लगने से तीन गायों की मौत, जांच शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में डिस्पेंसरी के सामने बिजली का करंट लगने से तीन गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस जांच में जुट गई। स्थानीय निवासी सुनील ने बताया कि कड़कड़डूमा से मौजपुर जाने वाली पिंक लाइन मेट्रो के नीचे लगी स्ट्रीट लाइट में करंट आ गया था, जिसकी उन्होंने पहले भी 5 बार BSES को ऑनलाइन शिकायत दी थी। पशु प्रेमी अधिवक्ता निपुण कालरा ने बताया कि जब वे वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि रोड के बीच एक गाय उठ नहीं पा रही थी। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ लकड़ी के फट्टे से बचाने की कोशिश की, लेकिन गाय की जान नहीं बच सकी।

स्थानीय पार्षद मोनिका पंत ने कहा कि दिल्ली में आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है और सरकार इस पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यह दुखद घटना BSES के खंभे में करंट आने के कारण हुई। पुलिस और संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img