Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, CCTV VIDEO…

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला प्रह्लादनगर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडों से जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला और दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।

मोहल्ला प्रह्लादनगर निवासी दो परिवार के दो बच्चे रविवार की शाम मोहल्ले में खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मोहल्लेवासियों ने बीच बचाव कर दोनों बच्चों को घर भेज दिया। घर पहुंचकर दोनों बच्चों ने अपने परिजनों को मारपीट होने की बात बता दी। इससे गुस्साये दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों, कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडों चले।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि झगड़े के संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। इसके बाद भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें