Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भीड़ वाले दिनों में रात में भी डिपो खोलने की तैयारी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भीड़ वाले दिनों में रात में भी डिपो खोलने की तैयारी
होली पर भीड़ वाले दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो देर रात तक खोला जाएगा। यात्रियों को बसों की बेहतर सेवा देने के लिए यह फैसला किया गया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। होली पर भीड़ वाले दिनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो देर रात तक खोला जाएगा। यात्रियों को बसों की बेहतर सेवा देने के लिए यह फैसला किया गया। आम डिपो की अंतिम बस रात दस बजे निकल जाती है। अधिकारियों के अनुसार 11, 12 और 13 मार्च को सबसे ज्यादा भीड़ होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि 14 मार्च को होली है। होली के दो से तीन दिन पहले से अधिक भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में दोनों डिपो से देर रात तक बसों की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बसों को पहले ही दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि अधिक समय तक रूट पर दौड़ने के कारण इनमें कोई समस्या पैदा न हो। आपातकालीन स्थित को छोड़कर चालक, परिचालक और कार्यशाला के कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त रहेगी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से होली को लेकर दिशा-निर्देश का इंतजार है। एक से दो दिन में दिशा-निर्देश मिलने की संभावना है।

पास स्थित शहरों के सबसे अधिक यात्री

होली पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में सबसे अधिक भीड़ होती है। दिल्ली, कौशांबी और साहिबाबाद में यात्रियों की भीड़ होने के कारण बड़ी संख्या में सवारी नोएडा डिपो की ओर रुख करती है। यहां पहले से ही भीड़ होने के कारण स्थिति और जटिल हो जाती है। हालांकि, बसों के फेरे भीड़ के मुताबिक बढ़ा दिए जाते हैं। पास स्थित शहरों के लिए सबसे अधिक यात्री होने के कारण होली के एक दिन पहले सबसे ज्यादा यात्री यहां से निकलते हैं। इसमें नौकरीपेशा लोगों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। वहीं, अलग-अलग शहरों से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी होली से चार से पांच दिन पहले अपने-अपने गंतव्य के लिए निकल जाते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें