Ghaziabad Crime Branch: गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर, 187 किलो नशीला पदार्थ बरामद

Ghaziabad Crime Branch: गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर, 187 किलो नशीला पदार्थ बरामद

रिपोर्ट: शाहरुख खान

गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 187 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया गया एक कैंटर वाहन भी जब्त किया गया है।

एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। उसे वेव सिटी थाना क्षेत्र के इनायतपुर रोड से दबोचा गया। पुलिस जांच में सामने आया कि राकेश उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और उसके बाद ट्रक ड्राइविंग सीखी। उसके पास दो कैंटर वाहन हैं। पहले भी वह आरपीएफ शिकोहाबाद द्वारा गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात पेशेवर तस्करों सोनू गुप्ता और कौशलेन्द्र से हुई, जिसके बाद वह इस धंधे में शामिल हो गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के दोनों साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और दबिश देकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img