Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Chamoli Cloudburst: चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही, मकानों में घुसा मलबा, दो लोग लापता

Chamoli Cloudburst: चमोली के थराली में बादल फटने से तबाही, मकानों में घुसा मलबा, दो लोग लापता

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल देर रात करीब 1 बजे चमोली जिले के थराली कस्बे और आसपास के इलाकों में बादल फटने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। भारी बारिश और मलबे के कारण कई घरों और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। थराली बाज़ार, राड़ीबगड़ और चेपडो गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि कई मकानों में मलबा घुसने से लोग परेशान हो गए।

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इस घटना में दो लोग लापता हैं, जिनमें से एक लड़की का शव बरामद किया गया है। मलबे में दबे दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। खराब मौसम के चलते राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और तहसील रेवेन्यू की टीमें लगातार ऑपरेशन में जुटी हैं।

मलबा हटाने और रास्ते साफ करने के लिए पांच जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं। प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए खाने-पीने की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराई है ताकि किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न हो। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और उच्च अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें