उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने 15 करोड़ की जमीन खाली कराई

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण का अवैध निर्माण को लेकर अभियान निरंतर जारी है। गुरुवार को प्राधिकरण ने सोरखा जाहिदाबाद में 4 हजार वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। यहां अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। भू-माफिया जमीन के चारों ओर बाउंड्री वाॅल बनाकर अंदर प्लाॅट काट रहे थे। इसको प्राधिकरण के बुलडोजर ने ध्वस्त किया। इस जमीन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

प्राधिकरण ने बताया कि ये जमीन अधिसूचित जमीन है। यहां बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्माण और प्लाॅटिंग की जा रही थी। खसरा नंबर 949, 615,618 और 612 है। इस पर पहले भी प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था। लेकिन नहीं सुनी गई। ऐसे में प्राधिकरण ने बुलडोजर एक्शन लिया और अवैध निर्माण और प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया। जमीन को कब्जे में लिया। यहां कलोनाइज़र की ओर से प्लाॅटिंग, सीसी रोड व साइट ऑफिस बनाया गया था। इसके अलावा कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।

प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी
प्राधिकरण ने एडवाइजरी जारी की कि ‘जन सामान्य को सचेत किया जाता है कि इस क्षेत्र में भूखंड खरीदने व बेचने के लिए भूमाफियाओं के चंगुल में न आएं। यहां पर प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण को ध्वस्त करते हुए नियोजन के अनुसार विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img