आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों को दिल्ली HC का संदेश, बच्ची की मौत पर जारी किया नोटिस

दिल्ली के तुग्लक लेन क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई थी. उसके पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई के बाद दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. बच्ची के पिता ने 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वालों को लेकर चिंता जताई है. कुत्तों का शिकार हुई एक मासूम बच्ची के पिता की अर्जी पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि कुत्तों को खाना खिलाने से वे उसी इलाके में बस जाते हैं. बाद में वो लोगों पर हमले करते हैं. लोगों को इसपर ध्यान देना चाहिए.

हाईकोर्ट ने कहा कि समस्या यह है कि लोग वैन में आते हैं. कुत्तों को खाना खिलाते हैं. यही कारण है कि ये कुत्ते कहीं और नहीं जा रहे हैं. कोर्ट ने कहा कि कुत्ते बहुत अधिक क्षेत्रीय हो गए हैं. यही कारण है कि वे वहां आने वाले किसी भी नए या अजनबी पर हमला कर देते हैं.

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 महीने की बेटी के पिता की याचिका पर दिल्ली सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर हफ्ते भर में जवाब मांगा है. हाल ही में कुत्ते के क्रूर हमले के कारण बच्ची की मौत हो गई थी. दिल्ली हाईकोर्ट अब मामले की सुनवाई 13 मार्च को करेगा.

बच्ची के पिता ने मांगा 50 लाख का मुआवजा

बच्ची के पिता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कुत्तों के हमले में बेटी की मौत के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने दिल्ली सरकार समेत दिल्ली पुलिस और एनडीएमसी को नोटिस जारी की है. अदालत ने कहा, “वे पैदल चलने वालों के लिए खतरा बन रहे हैं और आवारा कुत्तों को खाना खिलाना एक ऐसी चीज है जिस पर लोगों को ध्यान देने की जरूरत है.”

आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बच्ची के पिता ने अपनी याचिका में अथॉरिटी को यह आदेश देने की भी मांग की है कि अथॉरिटी इन आवारा कुत्तों की व्यवस्था करे ताकि इसी तरह के मामले सामने ना आएं, जिससे मौत तक हो जाती है. याचिका में एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल, 2023 के तहत आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके हिंसात्मक रवैये के लिए कार्रवाई करने के लिए भी आदेश जारी करने की मांग की गई है.

स्ट्रे-डॉग्स के हमले में हुई थी बच्ची की मौत

पिछले महीने फरवरी में तुग्लक लेन क्षेत्र स्थित धोबी घाट में स्ट्रे-डॉग्स ने एक डेढ़ साल की बच्ची पर हमला कर दिया था. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी और आखिरी में उसकी मौत हो गई. बच्ची एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी. बच्ची के पिता ने बताया कि आवारा कुत्तों के हिंसा को लेकर अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई.

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img