रोडरेज के दौरान ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के झुंडपुरा गांव के पास दो ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। घटना के दौरान ई-रिक्शा चालकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक चालक ने दूसरे चालक को नुकीले हथियार से गोद दिया। घटना के बाद के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में सबसे खास बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है। लेकिन इस घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।

पुलिस को दी शिकायत में अखिलेश कुमार पांडे ने बताया कि वह सेक्टर 8 के पास मार्केट में रहता है। पीड़ित के मुताबिक मंगलवार की रात वह अपने ई-रिक्शा से झुंडपुरा गांव के पास से गुजर रहा था। तभी उसका ई-रिक्शा दूसरे ई-रिक्शा से टकरा गया। दोनों ई-रिक्शा चालकों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच दूसरे ई-रिक्शा के चालक ने अपने ई-रिक्शा में रखा धारदार हथियार निकाल लिया और अखिलेश कुमार पांडे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। हमला करने वाले ई-रिक्शा चालक की पहचान शिवकुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल चालक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img