Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Greater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोपYamuna Expressway Bus Shelter: यमुना एक्सप्रेसवे के 36वें किलोमीटर पर दोनों तरफ बनेंगे बस शेल्टरParamount Floraville STP Fine: एसटीपी की खामियों पर सोसाइटी को दोबारा जुर्माना, कुल बकाया 41.18 लाखNoida Diwali Market: दीपावली से पहले जगत फार्म, सूरजपुर और कासना के बाजारों में बढ़ी रौनकNoida Factory Damage: सेक्टर-63 की औद्योगिक इमारत में तोड़फोड़ और चोरी के आरोप में केस दर्ज

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा करेंगे डीएम-एसपी

Hapur News : शासन ने हापुड़ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह हेलीकाप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। इसके लिए शासन से हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया जाएगा।

हेलीकाप्टर की समय सारिणी

हेलीकाप्टर सुबह 8:30 बजे मेरठ से गाजियाबाद पहुंचेगा, जहां गाजियाबाद में पुष्पवर्षा करने के बाद हापुड़ में पुष्पवर्षा की जाएगी। उसके बाद बुलंदशहर में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे।

पुष्पवर्षा का स्थान और समय

हापुड़ में पुष्पवर्षा 10 से 11 बजे तक की जाएगी। डीएम और एसपी ब्रजघाट में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे और कांवड़ मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भी पुष्पवर्षा की जाएगी।

डीएम का बयान

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हो गया है और निर्धारित रूट पर कांवड़ियों पर फूलों की वर्षा की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें