Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में निर्भया कांड, डाॅक्टर से हुई दरिदंगी, विभिन्न सरकारी अस्पतालों में हंगामा व प्रदर्शन

कोलकाता में निर्भया कांड, डाॅक्टर से हुई दरिदंगी, विभिन्न सरकारी अस्पतालों में हंगामा व प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटलके इमरजेंसी बिल्डिंग के चौथे तल पर सेमिनार हॉल से एक जूनियर महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद होने के बाद बवाल मच गया है. बंगाल के विभिन्न अस्पतालों में सुबह से ही जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया. हर कोई युवा डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के लिए न्याय चाहता है.

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे की है. सूचना मिलने पर टाला थाने की पुलिस और कोलकाता पुलिस की गुप्तचर शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंचे. आशंका जतायी जा रही है कि महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गयी है. बताया जा रहा है कि मृतका अस्पताल के चेस्ट डिपार्टमेंट की पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी थी. वह स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में पढ़ रही थी. घटनास्थल पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची. घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये गये हैं. पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने अन्य अधिकारियों के साथ घटना का मुआयना किया और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.
रात दो बजे गयी थी सेमिनार हॉल में, उसके बाद से नहीं दिखी।

बता दें कि गत गुरुवार की रात को महिला जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर थी. सूत्रों के अनुसार, रात दो बजे खाना खाने के बाद वह सेमिनार हॉल में गयी थी. उसके बाद से ही उसे नहीं देखा गया था. बाद में उसका शव बरामद हुआ. अस्पताल में जिस जगह से उसका शव मिला, वहां बाहरी लोग आसानी से नहीं आ-जा सकते हैं. घटना को लेकर गत गुरुवार की रात ड्यूटी पर रहने वाले चिकित्सकों व अस्पताल के कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार, मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. उसके होंठ, गाल और सिर पर स्क्रैच मार्क्स देखे गये हैं. कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे. पुलिस ने अभी तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है. पुलिस का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. खबर पाकर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे. कुछ मेडिकल छात्रों व जूनियर डॉक्टरों की मांग है कि अस्पताल में सुरक्षा बढ़ायी जाये.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *