उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्वच्छता अभियान में नोएडा बना ‘नंबर वन’

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा ने ऊंची छलांग लगाते हुए अव्वल मुकाम हासिल किया है। 3 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या के श्रेणी में नोएडा को पहला स्थान मिला है। 2018 में इसी लीग में नोएडा 324वें स्थान पर था। 6 सालों में नोएडा ने अथक प्रयास किया और रिजल्ट सामने आया। यही नहीं नोएडा को 2024 में भी वाटर प्लस एवं 5 स्टॉर गारबेज फ्री सिटी भी हासिल हुआ। आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पहली बार स्वच्छता सुपर लीग (गोल्डन सिटी) का गठन किया गया। जिसमें प्रथम चरण में 12 शहर शामिल किए गए थे। इसमें नोएडा शहर भी शामिल था।

द्वितीय चरण में 11 और शहरों को सुपर लीग में शामिल किया गया है। इस प्रकार सुपर लीग में कुल 23 शहर शामिल हैं। जिसके तहत नोएडा को भी स्वच्छता सुपर लीग श्रेणी में अवॉर्ड / सर्टिफिकेट दिया गया। ये अवार्ड देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। इस मौके पर सीईओ लोकेश एम ने कहा कि ये अवार्ड हमें पब्लिक फीड पर मिला है। ये अवार्ड डीप क्लीनिंग के लिए दिया गया है। हमने नाले टू नाले का सफाई की। प्लास्टिक बैन किया। अब हमारे नालों में बिना शोधित पानी नहीं जाता। कई स्थानों पर सख्त एक्शन भी लिया गया है। इस रैंकिंग को काबिज रखना हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण के सभी एसीईओ, ओएसडी और जीएम व अलग-अलग समाज के लोग मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img