Delhi Elections: अंबेडकर नगर में खुशीराम के समर्थन में भव्य रैली का आयोजन, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

Delhi Elections: अंबेडकर नगर में खुशीराम के समर्थन में भव्य रैली का आयोजन, केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

Delhi Elections: दिल्ली के अंबेडकर नगर में आज बीजेपी उम्मीदवार खुशीराम चुनार के समर्थन में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। यह रैली जोश और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर खुशीराम ने मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “केजरीवाल सरकार के झूठे वादों को जनता भली-भांति समझ चुकी है।” उन्होंने दावा किया कि इस बार अंबेडकर नगर और पूरे दिल्ली से आम आदमी पार्टी का सफाया तय है।

खुशीराम ने रैली के दौरान अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाया और जनता से अपील की कि वे झूठे वादों और राजनीति से प्रभावित न होकर विकास और सच्चाई के साथ खड़े हों। रैली में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने खुशीराम के पक्ष में समर्थन जताया। इस रैली ने क्षेत्र में राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है और आगामी चुनावों के लिए नई रणनीतियों की ओर संकेत दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img