Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Mandi Flood Relief: मंडी में आपदा के बाद हालात सामान्य होने की ओर, राहत कार्य तेज़: मुख्यमंत्री सुक्खू

Mandi Flood Relief: मंडी में आपदा के बाद हालात सामान्य होने की ओर, राहत कार्य तेज़: मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि हाल ही में मूसलाधार बारिश से मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हुई भारी तबाही के बावजूद स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास कार्यों को अंजाम देने के लिए हरसंभव प्रयास शुरू कर दिए हैं।

शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आपदा में जिन लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें तत्काल राहत के तौर पर प्रतिमाह ₹5,000 की मकान किराया सहायता दी जा रही है, ताकि वे अस्थायी तौर पर रहने की व्यवस्था कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने सराज क्षेत्र के उन नागरिकों से अपील की जिनके मकान सुरक्षित हैं, कि वे अपने अतिरिक्त कमरे जरूरतमंद परिवारों को किराए पर उपलब्ध करवाएं ताकि बेघर हुए लोगों को आश्रय मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भोजन और जरूरी सामान की कमी न हो। मुख्यमंत्री स्वयं लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और प्रभावित क्षेत्रों से फीडबैक ले रहे हैं ताकि राहत कार्यों की निगरानी में कोई चूक न हो।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि कुछ मार्गों की बहाली से राहत कार्यों में गति आई है और दुर्गम स्थानों तक खच्चरों के माध्यम से भी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इसके अलावा, प्रशासन ने जिन सड़कों को प्राथमिकता पर बहाल किया है, उनसे खाद्य सामग्री और दवाएं तेजी से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने आगामी रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में फिर से स्थिति गंभीर हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर चुकी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहले से ही शुक्रवार से प्रभावित क्षेत्रों में डटे हुए हैं और हालात की निगरानी कर रहे हैं। वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शनिवार से इन क्षेत्रों का दौरा शुरू करेंगे और राहत व पुनर्वास कार्यों की बारीकी से निगरानी करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वे स्वयं भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी प्रभावित परिवार सरकार की सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह संकट की घड़ी है और सरकार, प्रशासन, और समाज के सभी वर्ग मिलकर इससे बाहर निकलेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें