उत्तर प्रदेश, नोएडा: यमुना प्राधिकरण एरिया में अवैध खनन का खेल

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण एरिया के सेक्टर 22E में अवैध खनन का मामला सामने आया है। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक विशेष कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रौनिजा गांव के मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सहायक प्रबंधक ने बताया कि सेक्टर 22E में आवंटित प्लॉट्स को विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी ने खसरा संख्या 296 में अवैध खनन की सूचना दी। मौके पर एक जेसीबी और 15 ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का खनन किया जा रहा था।विभाग ने खनन के लिए केवल 100 घन मीटर मिट्टी निकालने की अनुमति दी थी। लेकिन माफिया ने इससे कहीं अधिक मिट्टी का खनन किया। खसरा संख्या 81 में भी लाखों रुपयों की मिट्टी का अवैध खनन किया गया। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी वे पुलिस से अवैध खनन रोकने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img