Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,चेन स्नैचर को लगी गोली

उत्तर प्रदेश, नोएडा: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़,चेन स्नैचर को लगी गोली
थाना सेक्टर-20 पुलिस और एक चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश सलमान उर्फ रिहान घायल हो गया।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-20 पुलिस और एक चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश सलमान उर्फ रिहान घायल हो गया। रविवार तड़के डीएलएफ मॉल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर हड़बड़ाहट में उसकी बाइक गिर गई।

बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश की पहचान नई सीमापुरी, दिल्ली निवासी 35 वर्षीय सलमान के रूप में हुई।
बदमाश से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा स्नैचिंग के 5 मोबाइल फोन और चोरी की स्प्लेंडर बाइक भी मिली। एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सलमान एक शातिर चोर है। वह मोबाइल और चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें