Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 15 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा में नशे के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर की गई सटीक कार्रवाई में 15 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-10 इलाके में की गई, जहां एक तस्कर गांजा बेचने की फिराक में ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी युवक के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से ग्रेटर नोएडा और आस-पास के इलाकों में सप्लाई का नेटवर्क चलाता था। आरोपी बादलपुर क्षेत्र से जुड़े तस्कर गिरोह के संपर्क में था, जो बिहार और अन्य राज्यों से नशीला पदार्थ लाकर यहां सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, और पुलिस इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने के लिए लगातार दबाव बना रही है।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी शहर में स्थानीय स्तर पर छोटे विक्रेताओं के माध्यम से अवैध रूप से गांजा की सप्लाई करता था और पिछले कुछ महीनों से पुलिस की निगरानी में था। इस बार जब सूचना मिली कि वह सेक्टर-10 के पास बड़ी खेप लेकर पहुंचा है, तो पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से 15 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

इकोटेक-3 पुलिस का कहना है कि अवैध नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अभियान कड़ा किया गया है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और भी तेज की जाएगी। पुलिस के अनुसार यह गिरफ्तारी बड़े नशा नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, और जल्द ही कई और गिरफ्तारियाँ होने की उम्मीद है। शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें