Delhi Futsal Trials: दिल्ली राज्य फुटसल टीम का चयन, नासिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में करेगी प्रतिभा का प्रदर्शन

Delhi Futsal Trials: दिल्ली राज्य फुटसल टीम का चयन, नासिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में करेगी प्रतिभा का प्रदर्शन

रिपोर्ट: अजीत कुमार

दिल्ली राज्य फुटसल एसोसिएशन फॉर फुटसल द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में बताया गया कि भारतीय फुटसल संघ (FAI) के तत्वावधान में 5 से 8 दिसंबर 2025 तक महाराष्ट्र के नासिक स्थित डिवीजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाली बॉयज फुटसल राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के लिए दिल्ली राज्य की अंडर-10, अंडर-12 और अंडर-17 टीमों का चयन ट्रायल प्रक्रिया के आधार पर किया गया है। चयन समिति ने दो चरणों में ट्रायल का सफल आयोजन किया, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन, कौशल स्तर, अनुशासन, खेल भावना और फुटसल के तकनीकी ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।

दिल्ली राज्य अंडर-10 फुटसल टीम में युवान विशाल जैन, आर्यवीर चौधरी, दक्षन खन्ना, उदयवीर लूंबा, राजवीर लूंबा, हृदयन गुलेछा, विवान धमीजा, अवयुक्त बंसल, अबीर आहूजा और टीम कोच चंद्र मोहन गोस्वामी शामिल हैं।

अंडर-12 टीम में ऋषभ शंकर, स्पर्श, इस्वा भसीन, सुलेमान शॉ, आर्यन झा, राजवीर कोहली, कर्मवीर राज नैय्यर, विवान तारा, हर्षप्रीत सिंह, आर्यन आहूजा, साईं श्रेयस परुचुरी, अनीश कुमार, टीम कोच कबीर बिंद्रा, टीम मैनेजर अमित कुमार और टीम फिजियो प्रमोद कुमार रवि शामिल किए गए हैं।

अंडर-17 टीम में दिव्यम आर्य, अनुज कुमार, विवान कुमार, कार्तिक रावत, नामय सिंगला, आदित्य कुमार, जसमेहर सिंह देवगन, निखिल कुमार, समक्ष गुप्ता, शेख उमर अहमद, साहिल शंकर चंद्रा, विराज गोयल, आदिदेव राज सिंह, अधृत देव गांगुली, विश्वग तनेजा, युग दलाल, अरहान पेंटल, अक्षय कपूर, प्रणय सिंह, मनोज सिंह बिष्ट (टीम कोच), अंकित कुमार (टीम कोच), रौनक सिंह दमाई (टीम मैनेजर) और जगमोहन सिंह (टीम मैनेजर) शामिल हैं।

दिल्ली फुटसल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन, उपाध्यक्ष नरेश तोमर, संयोजक राकेश पाठक, सचिव श्रीमती रेणु कौशिक, कार्यकारी सदस्य मंजीव कुमार, अमित गुसाईं, अनिल कुमार तथा डॉ. चेतन वत्स ने सभी चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं भेजीं।

भारतीय फुटसल संघ के कोर कमेटी सदस्य प्रवीण मोरे, सीईओ निहार शाह और संस्थापक सदस्य सुनील पूर्णापात्रे ने दिल्ली टीम के खिलाड़ियों में उत्साह और विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आगामी 2026 अंतर्राष्ट्रीय फुटसल टूर्नामेंट के लिए भी उत्सुकता जताई और विश्वास व्यक्त किया कि दिल्ली के उत्कृष्ट खिलाड़ी भारतीय राष्ट्रीय फुटसल टीम में अपनी जगह बनाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img