Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश : लखनऊ में पत्रकारों की मांगों पर यूपी सरकार की सकारात्मक पहल

Lucknow News : 25 जून को होने वाले आम पत्रकारों के धरने से पहले प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा स्थित उनके दफ्तर में मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों की बहुप्रतिक्षित मांगों पर चर्चा हुई और वित्त मंत्री ने पीजीआई में पत्रकारों के उपचार के लिए रिवाल्विंग फंड की धनराशि को लेकर तत्काल वित्त अधिकारियों को निर्देशित किया।

पत्रकारों की मांगों पर सहमति

पेंशन योजना : प्रदेश भर के जनपद स्तर पर 86 और राज्य मुख्यालय स्तर पर 62 पत्रकारों को पेंशन की सूची लगभग तैयार कर ली गई है। नए वर्ष में 1 जनवरी से यूपी सरकार पत्रकारों को पेंशन दिलाने की पूरी तैयारी कर रही है।

पीजीआई में उपचार : वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत 24 लाख की धनराशि पूर्व में बकाया थी, जिसे भेज दिया गया है। वर्तमान में एक वरिष्ठ पत्रकार का पीजीआई में उपचार जारी है, जिनके लिए दो लाख अतिरिक्त तौर पर भेजने के लिए स्वीकृति दे दी गई है।

आयुष्मान कार्ड : आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को मिल रहे उपचार में धनराशि की समस्या के समाधान के लिए नोडल एजेंसी के उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई है।
पत्रकार आवास योजना : प्रदेश सरकार द्वारा राज्य और जिला स्तर पर पत्रकारों को दिए जाने वाले आवास की सुविधा के लिए आवास विकास एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण से वार्ता कर पत्रकार पुरम की तर्ज पर एक नई पत्रकार आवास योजना की मांग करने पर सहमति बनी है।

जिला समन्वय समिति : जिले स्तर पर पत्रकारों के उत्पीड़न एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला समन्वय समिति गठित करने के लिए जनपद के सूचना अधिकारियों को हर महीने एक बार पत्रकारों के साथ जिलाधिकारी एवं एसपी के साथ समन्वय बैठक कराकर शासन को उसकी रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सूचना निदेशक से मुलाकात

सूचना निदेशक से हुई पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सकारात्मक रही। इस दौरान निदेशक महोदय ने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ हर बिंदु पर वन टू वन समाधान निकाला गया। जिन बिंदुओं पर सहमति बनी उनमें प्रमुख रूप से पेंशन योजना, पीजीआई में उपचार, आयुष्मान कार्ड, पत्रकार आवास योजना और जिला समन्वय समिति शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि सरकार ने आम पत्रकारों की आवाज को गंभीरता से सुनो और उनके निवारण की सकारात्मक पहल की है। इस दौरान आप सभी के धैर्य, संयम और एकजुटता बनाए रखने के लिए हम आप सभी अग्रज, युवा एवं साथी पत्रकारों का एकता एवं सकारात्मक सोच का आभार व्यक्त करते हैं।

पत्रकारों के बीच एक नई उम्मीद जगा दी

लखनऊ में पत्रकारों की मांगों पर यूपी सरकार की सकारात्मक पहल ने पत्रकारों के बीच एक नई उम्मीद जगा दी है। सरकार की इस पहल से पत्रकारों को अपने अधिकारों और हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। हमें उम्मीद है कि सरकार अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगी और पत्रकारों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें