Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ रोड पर गड्ढे सुगम सफर में बाधा बन रहे

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ रोड पर गड्ढे सुगम सफर में बाधा बन रहे
दिल्ली-मेरठ रोड पर गड्ढे सुगम सफर में बाधा बन रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन से लेकर मोदीनगर तक जगह-जगह गड्ढे हैं।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड पर गड्ढे सुगम सफर में बाधा बन रहे हैं। राजनगर एक्सटेंशन से लेकर मोदीनगर तक जगह-जगह गड्ढे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए एनसीआरटीसी को पत्र लिखा है। लोक निर्माण विभाग ने नमो भारत कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने के दौरान मेरठ रोड को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के हस्तांतरण किया था। एनसीआरटीसी ने कॉरिडोर निर्माण के दौरान सड़क की मरम्मत कराई थी। लेकिन सड़क फिर से बदहाल हो गई है। सड़क के गड्ढों में तब्दील होने से आवागमन में बाधित हो रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों से हादसा होने का खतरा रहता है। गड्ढों में दोपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने का डर रहता है। पूर्व में बाइक सवार एक महिला की गड्ढे में गिरने से मौत हो चुकी है। स्थानीय लोग और दुकानदार प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। राजनगर एक्सटेंशन, मुरादनगर और मोदीनगर आदि जगह पर गड्ढे हैं। यह सुगम सफर में बाधा बन रहे हैं। चार पहिया वाहन गड्ढों से हिचकोले लेकर निकल रहे हैं।

इन स्थानों पर गड्ढे होने से आफत

दुहाई से मेरठ मोड तिराहे तक नमो भारत कॉरिडोर के पिलर नंबर 741, 739, 733, 707, 651, 624, 623, 620, 621, 556, 544, 498 के पास गहरे गड्ढे हैं। मेरठ मोड से दुहाई तक पिलर नंबर-497, 594, 599, 620, 627, 624, 646, 654, 682, 735, 737, 745 और 751 के पास सड़क पर गड्ढे हैं। गंगनहर पुल से मोदीनगर तक कई जगह गड्ढे बने हैं। यहां से आगे मेरठ के परतापुर क्षेत्र तक सड़क बदहाल है। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत कराई नहीं कराई जा रही।

मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

सड़क बदहाल होने से मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों के बीच से मरीज को ले जाते वक्त एंबुलेंस की रफ्तार धीमी हो जाती है। सामान्य मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यही नहीं, शाम के वक्त गड्ढों की वजह से कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जाम के कारण वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। दुकानदार भी परेशानी उठा रहे हैं।

दिल्ली-मेरठ रोड पर पर कई जगह गड्ढे हैं। गड्ढों में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का डर रहता है।रात में गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन फिसलने का डर रहता है। सड़क की जल्दी मरम्मत होनी चाहिए।

-समीर शर्मा, राजनगर एक्सटेंशन

मेरठ रोड के बदहाल होने से धूल उड़ती है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। सड़क पर गड्ढे होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रहती है। इस कारण सड़क पर जाम लग जाता है। सड़क की मरम्मत होने के बाद बड़ी संख्या में वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

मेरठ रोड की मरम्मत के लिए एनसीआरटीसी को पत्र लिखा है। मरम्मत के अलावा अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद सड़क फिर से लोक निर्माण विभाग के पास आ जाएगी।

-राजाराम, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें