Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में लेडी डॉन के गैंग का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, हथियार और लूटा गया सामान बरामद

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में लेडी डॉन के गैंग का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, हथियार और लूटा गया सामान बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

बिसरख थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसकी सरगना एक महिला अपराधी निकली। पुलिस ने इस ‘लेडी डॉन’ तनु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपने गैंग के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रही थी। इस गिरोह के कुल 11 सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं, लेडी डॉन का बॉयफ्रेंड और गैंग का अहम सदस्य केडी उर्फ अभिषेक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

डीसीपी सेंट्रल ज़ोन शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, तनु शर्मा अपने पिता की मृत्यु के बाद से ही धर्म-कांटे के संचालन की आड़ में लूट की घटनाओं की साजिश रच रही थी। पैसों की लालच में उसने एक पूरा गिरोह तैयार किया, जिसमें युवकों को शामिल कर देर रात लूट की घटनाएं अंजाम दी जाती थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गैंग ने हाल ही में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से करीब 5 टन लोहा लूटा था। घटना को अंजाम देने से पहले गैंग के सदस्य गाजियाबाद से लोहे से लदे ट्रैक्टर का पीछा करते रहे। जैसे ही ट्रैक्टर शहर में दाखिल हुआ, गिरोह ने चालक को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो में बैठा लिया और ट्रैक्टर में लदे लोहे को एक ट्रक में ट्रांसफर कर फरार हो गए। इस दौरान गैंग के अन्य सदस्य ट्रक पहले से तैयार रखे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो स्कॉर्पियो गाड़ियां, एक ट्रैक्टर, एक ट्रक, 70 हजार रुपये नकद और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। गिरोह की गिरफ्तारी तब संभव हो सकी जब पुलिस को प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद पुलिस आखिरकार गिरोह की सरगना तनु शर्मा तक पहुंचने में सफल रही। तनु शर्मा न केवल इस गैंग की मुख्य योजना बनाने वाली थी, बल्कि वह खुद भी घटनास्थलों पर मौजूद रहती थी और पूरी वारदात को कंट्रोल करती थी। पुलिस का मानना है कि इस गैंग ने इससे पहले भी कई वारदातें की होंगी, जिसकी छानबीन की जा रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img