Eco-friendly Bakrid: गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम समाज ने ईको फ्रेंडली बकरीद मनाई, विधायक की अपील लाई रंग

Eco-friendly Bakrid: गाजियाबाद के लोनी में मुस्लिम समाज ने ईको फ्रेंडली बकरीद मनाई, विधायक की अपील लाई रंग

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट पर बकरीद का त्योहार इस बार एक नई मिसाल बन गया, जब मुस्लिम समाज ने पारंपरिक कुर्बानी की बजाय केक के रूप में सांकेतिक बकरा काटकर त्योहार मनाया। यह अनूठी पहल बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर की अपील के बाद सामने आई, जिन्होंने समाज से ईको फ्रेंडली तरीके से बकरीद मनाने की अपील की थी।

शनिवार को बकरीद के अवसर पर लोनी के डाबर तालाब, नसबंदी कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रतीकात्मक कुर्बानी के रूप में केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। इस पहल को समाज में काफी सराहना मिली, क्योंकि यह परंपरा और पर्यावरण संरक्षण दोनों का सुंदर संगम बन गया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं मुस्लिम समाज के लोगों को दिल से शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने ईको फ्रेंडली ईद मना कर पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश दिया है। लोनी के मुस्लिम भाइयों ने हमारी अपील को सम्मान दिया, यह सौहार्द और एकता की मिसाल है।”

विधायक की अपील पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय का यह कदम न केवल धार्मिक सहिष्णुता और आपसी भाईचारे को मजबूती देता है, बल्कि समाज में एक नई सोच को भी जन्म देता है। वहीं, यूपी सरकार और पुलिस प्रशासन ने पूरे राज्य में बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सख्त इंतजाम किए। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाया गया, ताकि किसी प्रकार की सांप्रदायिक अशांति न हो। प्रशासन ने निर्देश दिए कि कुर्बानी केवल स्लॉटर हाउसों या घरों में की जा सकती है।

राज्यभर में पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भ्रामक सूचना या अफवाह ना फैले। गाजियाबाद के लोनी से उठी यह मिसाल आने वाले वर्षों में देश के अन्य हिस्सों को भी प्रेरित कर सकती है कि धार्मिक त्योहारों को परंपरा और पर्यावरण की संतुलित भावना से भी मनाया जा सकता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img