Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Kargil Vijay Diwas: उत्तर पूर्वी दिल्ली में ‘एक पेड़ सेना के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas: उत्तर पूर्वी दिल्ली में ‘एक पेड़ सेना के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर पूर्वी दिल्ली में “एक पेड़ सेना के नाम” नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए वृक्षारोपण किया गया। यह भावनात्मक और पर्यावरणीय जागरूकता से जुड़ा कार्यक्रम यमुना स्पोर्ट्स वॉटर क्लब के पास यमुना मैया के तटवर्ती वन क्षेत्र में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने हाथों से एक पौधा लगाकर संदेश दिया कि “हर नागरिक को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कम से कम एक पेड़ सेना के नाम अवश्य लगाना चाहिए, यही हमारे वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि “भाजपा देश की सेना और शहीदों के सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और देश का हर नागरिक अपने सैनिकों पर गर्व करता है।”

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिले के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उपस्थित गणमान्यजनों में जिला अध्यक्ष डॉ. यू के चौधरी, विधायक अजय महावर, स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन सत्या शर्मा, जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सागर त्यागी, कार्यक्रम संयोजक राहुल गौर और मीडिया प्रभारी दीपक चौहान का नाम उल्लेखनीय रहा।

इस आयोजन के जरिए केवल शहीदों को श्रद्धांजलि ही नहीं दी गई, बल्कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण की बेहतरी का भी संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यह संकल्प लिया कि वे हर वर्ष इस दिन कम से कम एक पौधा जरूर लगाएंगे, जिसे वे “सेना के नाम” समर्पित करेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें