उत्तर प्रदेश : हापुड़ जिला कॉर्डिनेटर ने ली फ्रंटल संगठनों की बैठक, निष्क्रिय को हटाकर नया अध्यक्ष बनाया जाएगा : पौरुष शर्मा

Hapur News : रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा ने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा हैं कि वे हापुड़ कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठन को मजबूत करेंगे।

चिन्हित कर उन्हें हटाया जाएगा

उन्होंने कहा कि इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देशानुसार नए सिरे से संगठन में काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग संगठन में अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें हटाया जाएगा और उनके स्थान पर नए कांग्रेसी विचारधारा के लोगों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा ने समस्त फ्रंटल संगठनों को जल्द से जल्द कमेटी भेजने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता जिला कॉर्डिनेटर पौरुष शर्मा ने की।

ये रहे मौजूद

इस दौरान एडवोकेट रघुवीर सिंह, मोहम्मद खालिद खान, हसन आतिफ, गुलफाम कुरैशी, संदीप कुमार, बॉबी त्यागी, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, रईस अन्नू, गोपाल भारती, चौधरी पंकज शर्मा, प्रवीण शर्मा, भरत लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img