Faridabad: फरीदाबाद सेक्टर 52 के पार्क की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने बीजेपी सांसद, विधायक और पार्षद पर लगाया आरोप

Faridabad: फरीदाबाद सेक्टर 52 के पार्क की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने बीजेपी सांसद, विधायक और पार्षद पर लगाया आरोप

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के सेक्टर 52 संजय कॉलोनी में पार्क की बदहाल हालत को लेकर स्थानीय बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भारी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वे सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, विधायक सतीश भगाना और पार्षद शीतल खटाना पर आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव के समय सभी ने विकास के वायदे किए, लेकिन आज तक पार्क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। पार्क की बाउंड्री टूट चुकी है, ग्रिल चोरी हो चुकी है और हरियाली तो दूर, घास भी नजर नहीं आती। बैठने के लिए बेंच तक मौजूद नहीं है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बीजेपी सरकार नाकाम साबित हुई है। शिकायत करने पर केवल चिकनी-चुपड़ी बातें और वायदे किए जाते हैं, पर जमीन पर कोई काम नहीं होता। बुजुर्गों का कहना था कि पिछले कार्यकाल में कांग्रेसी विधायक नीरज शर्मा ने भी पार्क के विकास का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। अब लोकसभा, विधानसभा और पार्षद चुनावों में बीजेपी ने भी इसी पार्क और स्थानीय समस्याओं के समाधान के वायदे किए, जो पूरी तरह से अधूरे हैं। इस कारण वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी बाल कृष्ण ठाकुर ने कहा, “लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों के समय सभी ने वादे किए, लेकिन काम किसी ने नहीं किया।” ज्ञानेंद्र यादव ने कहा, “मैं 25 साल से यहां रह रहा हूं, सभी ने झूठे वादे किए, आज तक पार्क में एक बेंच तक नहीं लग पाई।” मनीराम ने बताया, “विकास की बात तो सब करते हैं, लेकिन काम कोई नहीं करता। पार्क में न तो माली है, न चौकीदार।” राजा राम चौहान ने कहा, “पूर्व कांग्रेसी विधायक ने भी कोरे आश्वासन दिए। चुनाव के समय भाजपा विधायक ने आदर्श पार्क बनाने का सपना दिखाया, लेकिन यहां कोई मूलभूत सुविधाएं मौजूद नहीं हैं।”

जब इस मामले में मौजूदा पार्षद शीतल खटाना के पूर्व पार्षद पति जयवीर खटाना से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सेक्टर 52 में विकास कार्य चल रहे हैं। विधायक सतीश भगाना ने पानी की सप्लाई के लिए लगभग 25 लाख रुपये की परियोजना पास करवाई है, जिस पर काम हो रहा है। पार्क के विकास के लिए पहले एस्टीमेट तैयार होगा, उसके बाद टेंडर निकाले जाएंगे, फिर पार्क का कार्य शुरू होगा, जिसमें दो-तीन महीने लग सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सेक्टर 52 की आबादी अभी कम है, इसलिए नशेड़ी लोग पार्क की ग्रिल चोरी कर लेते हैं। पुरानी और टूटी हुई बाउंड्री वॉल की मरम्मत भी जल्द की जाएगी। जयवीर खटाना ने कहा, “सेक्टर 52 में विकास तो हो रहा है, लेकिन पार्क की समस्या को लेकर उचित ध्यान दिया जाएगा।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img