Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में विदेशी शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में विदेशी शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में पुलिस, आबकारी विभाग और सीडीटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी शराब तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस कार्रवाई में दो विदेशी नागरिकों — एक पुरुष और एक महिला — को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी एक औद्योगिक क्षेत्र के पास सुनसान जगह से की गई, जहां दोनों संदिग्ध तस्करी में लगे हुए थे। मौके से भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड्स की विदेशी शराब और बीयर की सैकड़ों बोतलें तथा कैन जब्त किए गए हैं। बरामद शराब की बोतलों पर ‘केवल हरियाणा में बिक्री हेतु’ लिखा होना जांच का अहम हिस्सा बन गया है। इसके साथ ही मौके से एक लग्ज़री कार भी पुलिस ने जब्त की है, जिसका इस्तेमाल तस्करों द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार विदेशी नागरिक हैं और उनकी पहचान व पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी खुफिया एजेंसियां जुटा रही हैं। फिलहाल, दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और विदेशी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि तस्करी की पूरी गिरोह की गहराई से पड़ताल की जाएगी। डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने भी इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा कि इस तरह की अवैध तस्करी पर पुलिस सख्त नजर रखे हुए है। यह कार्रवाई क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध व्यापार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने और समाज में अपराध को कम करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img