Hapur News : हापुड़ में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, पीड़ित को लौटाए 49 हजार रुपये

Hapur News : हापुड़ में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बाबूगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की साइबर टीम ने ठगी का शिकार हुए एक कारोबारी के खाते में करीब 49 हजार रुपये की रकम वापस कराई है।

जानकारी के अनुसार भीकनपुर गांव के रहने वाले शकील अहमद ने अपनी फैक्ट्री के लिए स्क्रैप का ऑर्डर दिया था। इसी दौरान 24 जून को उनके साथ 49 हजार 500 रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बाबूगढ़ थाने की साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बैंक और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर 49 हजार 401 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए।

थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना जरूरी है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी या बैंक की जानकारी किसी के साथ साझा करें। ऑनलाइन खरीदारी या लेनदेन हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। यदि फिर भी किसी के साथ ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि त्वरित शिकायत से रकम वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img