राज्यउत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में बंद सूत मिल की जगह होगा नया विकास, लघु उद्योग क्षेत्र विकसित करने को सीएम ने दी मंजूरी

जिले में एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत होने जा रही...

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) जिले में एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कस्बा अनूपशहर में बंद पड़ी सूत मिल की जगह पर नया लघु उद्योग क्षेत्र विकसित करने की मंजूरी दे दी है। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया गया है। सहकारी नगर की यह सूत मिल कई दशकों से बंद पड़ी थी।

विकास को नई गति मिलेगी
दरअसल, स्थानीय लोगों ने सोमवार को इस उपलब्धि के लिए विधायक का सम्मान किया। बुलंदशहर में पहले से सिकंदराबाद और खुर्जा में औद्योगिक क्षेत्र मौजूद हैं। अब अनूपशहर में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास से स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस परियोजना से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players