नई दिल्ली: भारत-किर्गिज संयुक्त अभ्यास ‘खंजर’ की शुरुआत

नई दिल्ली, 9 मार्च: भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘खंजर’ के 12वें संस्करण में दोनों देश शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के बाबत अपने अनुभवों का आदान – प्रदान करेंगे।

खंजर अभ्यास के तहत वर्ष 2011 से विकसित हो रहे भारत और किर्गिस्तान के रणनीतिक संबंध द्विपक्षीय संबंधों के अनूठे आयाम को दर्शाते हैं। एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में विकसित खंजर अभ्यास का पिछला संस्करण जनवरी 2024 में भारत में आयोजित किया गया था। अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के सैनिक और किर्गिस्तान दल का प्रतिनिधित्व किर्गिज स्कॉर्पियन ब्रिगेड के सैनिक कर रहे हैं। 14 दिवसीय कठोर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी किया जाएगा, जिसमें किर्गिज त्योहार नौरोज का जश्न मनाना भी शामिल है। यह बातचीत दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img